Showing posts with label "india". Show all posts
Showing posts with label "india". Show all posts

Saturday, June 19, 2010

औरत


____औरत
सारे घर को खिला देने के बाद
अपने लिये रोटियां कभी गोल नहीं बना पाती वह
ऐसा नहीं कि उसने कभी कोशिश नहीं की
पर रोटियां बेलते हुए उन्हें आकार देते हुए
उसे हर बार ये ध्यान आ जाता है कि
उसके कितने ही सपनों ने आकार खो दिये हैं
जिसे साकार करने की इच्छा तक व्यक्त नहीं कर पाती वह
तो क्या फर्क पडता है घर की भांति उसकी रोटियां
गोल हो या आकारहीन
जिन्दा रहने को बस पेट ही तो भरना है ___(ॠतु गोयल)

Tuesday, May 18, 2010

आहूति


दफ़न कर दिया-
एक और नन्ही कली का सपना,
कल रात गाँव मे,
एक क़त्ल जो हुवा है …
रंगी हुई साड़ी मे,
रोती बिलखती माँ की -
करुणा पर जस्न जो हुवा है.

आँखों मे शायद,
रेत ही रही होगी,
पानी जो होता -
तो जख्म भर जाता.
वो चीखती रही चिल्लाती रही बरसों-
उसकी लाचारी पर शोक मन जाता.

अब भी वो सोचते हैं,
लड़की शाप है सदी का.
अब भी वो सोकते हैं-
हर जलधार उस नदी का.

जीते हैं वो!
नए युग का कारवां ले कर,
मगर मरते हैं हर पल वो,
अपनी बुझदिली का आसमान ले कर.

अब हेराँ नहीं हूँ मै,
ज़माना अब भी नहीं बदला है,
माँ की आरती उतारते थे जो,
उन्ही ने!
माँ के हृदय को कुचला है.

ताज्ज़ुब तो तब हुआ,
जब पता चला-
षड़यंत्र मे एक-
माँ भी शामिल है …

वो खुश है अब ..क्यूंकि,
जंग मे हरा के जो आई है ..
एक मासूम सी माँ की,
आहुति देकर जो आई है.

----- Pradeep Pathak